रिहायशी क्षेत्र में घुसी नीलगाय, लोगों में मंचा हड़कम्प

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 12:14 PM (IST)

रतिया (झंडई) : बुधवार सुबह शहर की प्रमुख टिब्बा कालोनी व माडल टाऊन के रिहायशी क्षेत्र में नीलगाय के घुसने से लोगों में हड़कम्प मच गया। हालांकि उपरोक्त नीलगाय कालोनी के समीप खेतों से होती हुई रिहायशी क्षेत्र में आई थी लेकिन उपरोक्त क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के शोर-शराबे से ही नील गाय एक से दूसरे क्षेत्र में भटकती रही। उल्लेखनीय है कि शहर के समीप ढाणियों के खेतों में अपेक्षा से भी अधिक नीलगाय का प्रवेश होने के कारण न केवल क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं बल्कि एकाएक उपरोक्त नीलगाय के सड़कों पर आने के कारण दुर्घटनाओं का भी भय बना हुआ है।

बताया जाता है कि अधिकांश खेतों के किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए अपने स्तर पर ही ठीकरी पहरे लगाए हुए हैं। पिछले दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने प्रशासन के समक्ष शिकायत की थी कि उनके खेतों में नीलगाय का झुंड प्रवेश कर जाता है और फसलों को प्रभावित कर देता है। आज सुबह ही उपरोक्त पॉश कालोनियों के रिहायशी क्षेत्र में उक्त नीलगाय को भटकते हुए देखा तो अधिकांश लोगों ने अपने घरों के दरवाजे ही बंद कर लिए और यहां तक कि कालोनी के पार्क में खेल रहे बच्चे भी भय के चलते घरों में आ गए।

बताया जाता है कि उपरोक्त नीलगाय को देखते हुए कालोनीवासियों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सम्बंधित वन्य जीव विभाग को भी  दे दी थी लेकिन उससे पहले ही उपरोक्त नीलगाय रिहायशी क्षेत्र से दूर खेतों की तरफ प्रवेश कर गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static