नहर में गिरी नीलगाय, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 01:56 PM (IST)

टोहाना : रेलवे रोड़ स्थित भाखड़ा नहर में देर सांय अचानक एक नीलगाय भागती हुई नहर में जा गिरी तो कुछ गौभक्तों ने उसे देखा और वे भाखड़ा नहर में कूद गए। लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नहर से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। गौ सेवादार प्रताप, श्याम, आशु आदि कड़कती ठंड में नहर में उतर गए और रस्सियों व क्रेन की मदद से नीलगाय को नहर से बाहर निकाला।

जानकारी अनुसार कुछ ही देर बाद घबराई हुई नीलगाय नहर में फिर गिर गई। गौभक्तों ने दोबारा से कड़ी मेहनत के बाग नीलगाय को बाहर निकाला। गौरक्षा दल जिलाध्यक्ष नवजोत सिंह ढल्लों ने बताया कि घायल अवस्था में नीलगाय का उपचार करवाया गया। नीलगाय को शिव नंदी गौशाला की गाड़ी में लादकर जंगल में भिजवाया गया। इस अवसर  पर प्रताप, आशु, श्याम, साहिल, तुषारस, नीरज, विवेक, विक्रम, हैप्पी कुणाल आदि सेवादार उपस्थित थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static