अवैध पटाखे फैक्ट्री में ब्लॉस्ट, दर्जनों घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 09:31 PM (IST)

पुन्हाना, ब्यूरो: पुन्हाना उपमंडल के शाह चौखा गांव के पास भूडबास में तथाकथित पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट से चार युवक बुरी तरह झुलस गए तथा दर्जन भर घरों में नुकसान हुआ है।  सूचना पर फायर बिग्रेड व पुलिस की गाड़ी मौके पर पंहुची। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद व खबर लिखे जाने तक भी फायर बिग्रेड की गाडी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज मे भर्ती किया गया है। फैक्ट्री में काम करने वालो सभी नाबालिग बताएं जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक शाह चौखा गांव के पास भूडबास में अवैध रूप से चल रही पटाखे फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण ब्लास्ट हो गई। शाह चौखा निवासी आरिफ, शाकिर, डॉ तौफीक ने बताया कि गांव के भूडबास में करीब 4 महीनों से अवैध रूप से शादी विवाह में चलने वाले पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। जिसके बारे में पहले भी पुलिस प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम करीब 7 बजे अचानक अज्ञात कारणो से उस फ्ैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से उसमें तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। जिसमें ना केवल आसपास के मकानों में भारी नुकसान हुआ है।

बल्कि ब्लास्ट से हुई आग की चपेट में आकर अंदर काम करने वाले 4 किशोर बूरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। घायलों की पहचान आदिल उम्र 19 वर्ष व इकरार उम्र 6 साल के रूप में हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मौके पर बने एक अन्य कमरे में और भी बारूद भरा हुआ है। पुलिस प्रशासन इसके लिए स्पेशल टीम को बुला रही है। वहीं पिनगवां थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। आग को काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है हो सकता है पहाड़ के बारूद से आग लगी हो इसके लिए मौके से सैंपल जुटाए जा रहे है।
शिकायत के बाद भी आखिर क्यों नहीं हुई कार्यवाही
करीब चार महीने से चल रही फैक्ट्री के बारे में पुलिस प्रशासन को शिकायत करने के  बाद भी इस पर कार्यवाही नहीं होना सवालिया निशान खड़ा करता है। ग्रामीणों की मानें तो यह पंचायत की जमीन पर उत्तर प्रदेश से आएं कुछ लोग पटाखे बनाने का काम करते थे। इस जमीन का किराया भी गांव के कुछ लोग वसूल करते थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static