सावधान: शहर में 1888 लोग विदेश यात्रा से लौटे

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 08:53 PM (IST)


गुडग़ांव, (संजय): शहर में 26 नवंबर से अब तक 1888 लोग विदेश यात्रा करके शहर में लौटे है। इसका डाटा नागरिक उड्यन मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जारी किया गया। जारी की तीन सूची में 412 मरीज बेहद प्रभावित देशों की यात्रा करके लौटे है। हालांकि विभाग दावा है कि इनमें से किसी की भी हालत चिंताजनक नही है। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट सभी यात्रियों पर नियमित निगरानी की जा रही है। 
अधिकारियों की मानें तो पहले इन यात्रियों की जांच हवाई अड्डे पर की गई थी। जिसके बाद एहतियात के तौर पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ सभी का डाटा साझा किया गया। बताया गया है कोविड़ के नए स्टे्रन (ओमिक्रोन) मिलने के बाद पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गुडग़ांव में विदेश से करके यात्री लौटे है। बताया गया है कि यात्रियों का डाटा मिलते ही स्वास्थ्य महकमें हलचल सी मच गई। सभी टीमें यात्रियों के मोबाइल नंबर व उनके पते की जांच शुरू की गई। जांच के बाद बारी बारी से सभी को उनके ही घरों में आइसोलेट कर दिया गया। बता दें कि लंबे समय से शहर में विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 26 नवम्बर से अब तक लौटे यात्रियों की कुल 3 सूची जारी की गई। 
वो देश जहां है ओमिक्रान
अधिकारियों की मानें तो कोविड़ के नए वैरिएंट ओमिक्रान से प्रभावित प्रमुख देशों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) यूरोप, मारिशस, न्यूजीलैंड, जिबांबे, सिंगापुर, हांगकांग साउथ अफ्रिका, बोत्सवाना ब्राजिल, बांग्ला देश, चाइना, व इजराइल जैसे देश सहित दुनिया के कुल 12 देश शुमार है। कोरोना की नई गाइड लाइन आने के बाद इन देशों की संख्या को बढ़ा दिया गया।  
विभाग खुद कर रहा मॉनिटरिंग
बताया गया है वापस लौटे सभी यात्रियों को आइसोलेट कर उसकी मॉनिटरिंग खुद विभाग द्वारा की जा रही है। सभी यात्रियों के पल पल की अपडेट विभाग के आला अधिकारियों तक भेजी जा रही है। यात्रा करके लौटे कई यात्रियों में एक ही परिवार के कई सदस्य भी बताए गए है। जबकि अधिकतर यात्री अकेले बताए गए है।  
26 नवम्बर से अब तक लौटे यात्री
- पहली सूची में     998-  प्रभावित देशों के    152
- दूसरी सूची में     522-  प्रभावित देशों के    120 
- तीसरी सूची में    368- प्रभावित देशों के    140  
वर्जन- 
‘‘लौटे सभी यात्रियों की जांच कर उन्हे उनके ही घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। विभाग की टीम द्वारा सभी की नियमित निगरानी की जा रही है। अभी तक मिली रिपोर्ट में किसी की भी हालत चिंताजनक नही है। जल्द सभी की दोबारा जांच की जाएगी। ’’ डा. विरेन्द्र यादव, सीएमओ गुडग़ांव
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static