तोडफ़ोड़ की बजाय, निगम का सीलिंग पर जोर

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 03:22 PM (IST)

 

गुडग़ांव, (कृष्ण कुमार) नगर निगम ने अवैध निर्माणों पर अब तोडफ़ोड़ करने की बजाय अवैध बिल्डिंगो को सील करने का कार्य शुरू कर दिया है। यानि अब बिल्डर की अवैध बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं किया जाएगा सिर्फ उनकी बिल्डिंग को सील करके उनके निर्माण कार्य पूरा करने का मौका दिया जा रहा है। निगम के जोन-1 में सीलिंग अभियान के बाद भी सैंकड़ों की संख्या में अब भी अवैध निर्माण कार्य लगातार जोरों से चल रहे हैं। बता दें कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-1 सुमित कुमार के निर्देश पर इनफोर्समैंट टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वीरवार को जोन-1 क्षेत्र में 31 अवैध भवनों को सील किया गया। यह सभी भवन अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे थे। वीरवार को सीलिंग किए गए अवैध भवनों में लक्ष्मण विहार, राजेन्द्रा पार्क, कृष्णा कॉलोनी, मॉडल टाऊन, भूतेश्वर मंदिर के पीछे, शिवाजी नगर, 4/8 मरला लक्ष्मी गार्डन आदि क्षेत्रों के भवन शामिल हैं। 

सीलिंग अभियान के बावजूद भी धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण

नगर निगम के जोन-1 एक की तरफ से चलाए गए सीलिंग अभियान में भी इनफोर्समेंट टीमें चुन-चुन कर ही अवैध भवनों को सील करने की कार्रवाई कर रही है। कई भवन तो ऐसे हैं जहां सीलिंग के बावजूद भी अवैध निर्माण उनके अंदर चल रहे हैं। लक्ष्मण विहार में दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे अवैध रू प से कॉलोनी काटी जा रही है, जिसके अंदर काफी मकान व बड़ी बिल्डिंग का निर्माण कार्य धडल्ले से चल रहा है। यहां जनवरी माह में सीएम फ्लाईंग की तरफ से व गत माह निगम की तरफ से तोडफ़ोड़ कर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी यहां अवैध निर्माण कार्य खुले में चल रहा है। लक्ष्मण विहार के अंदर ही फेस-1 में भी कई अवैध निर्माण कार्य चल रहे हैं, जबकि निगम की टीमों ने वीरवार को यहां सीलिंग अभियान भी चलया था। इसके अलावा शिवाजी नगर निगम में हाल ही में निगम की टीम ने तोडफ़ोड़ की थी, बिल्डर ने जिसके तुरंत बाद ही अपना निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। लक्ष्मी गार्डन, न्यू कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण चल रहे हैं जिन पर निगम की टीमों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में निगम की इनफोर्समेंट टीमों पर सवालिया निशान लग रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static