कट्टे की नोक पर भाई-बहन से लाखों की लूट

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 09:42 PM (IST)

पुन्हाना, ब्यूरो: प्लॉट की रजिस्ट्री कराने जा रहे भाई-बहन पर हमला कर बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 4 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। हमले में घायल दोनों को पुन्हाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नल्हड के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नई गांव निवासी फौजी मंजूर हसन ने बताया कि वे बीती सांय अपनी बहन रिहाना के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये लेकर अपनी बहन के ससुराल गावडी गांव जा रहे थे। रजिस्ट्री सोमवार को कामा में करानी थी। नई गांव से निकलते ही कुछ ही दूरी पर 2 बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे के बल पर उनकी बाइक को रोका। उन्होंने  जान से मारने की धमकी देते हुए रिहाना से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

रिहाना ने बैग नहीं छोडा तो आरोपियों ने रिहाना व उसके साथ मारपीट की और फायर करते हुए बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें पुन्हाना अस्पताल में लेकर पहुंचे। रिहाना को नल्हड के लिए रेफर कर दिया। बिछोर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए रुपये बरामद कर लिए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static