फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 11:16 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में किराये पर रह रही 19 वर्षीय नव विवाहिता महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। स्वजन को शंका है कि दहेज के लिए उसे मारकर लटका दिया गया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश निवासी रामबिलास द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक उन्होंने अपनी छोटी बेटी प्रियंका की शादी इसी साल 30 मई को धूमधाम के साथ गांव औहदपुर निवासी अरविद वर्मा के साथ की थी। अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी उनका दामाद अरविद खुश नहीं था। वह दान-दहेज के लिए उनकी बेटी को उलाहना देता रहता था। दो महीने पहले उनका दामाद उनकी बेटी लेकर गुरुग्राम आ गया था। दोनों गांव वजीराबाद में किराये पर रह रहे थे। पड़ोस में ही अरविद की मां अपने दूसरे बेटे गोविद के साथ रही रही है। 16 दिसंबर की रात गोविद ने फोन करके उन्हें सूचना दी कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वह अपने बेटे सरवेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत सामने आते ही आरोपित अरविद को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे छानबीन की जा रही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static