रक्षाबंधन की धूम: 10 से  500 रुपए तक बिक रही राखियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 11:23 AM (IST)

गुडग़ांव (ललिता): रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इसको देखते हुए बाजार में राखियों का बाजार सज गया है। इस बार जयपुर, उदयपुर और राजस्थान की लुंबे राखियां बहनों को खूब भा रही हैं। झूमरदार राखियां दूर से ही हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। वहीं बच्चों की राखियां भी बाजार में हैं। इसमें मोटू-पतलू, भीम समेत अन्य राखियां बच्चों को पसंद आ रही हैं।

हर साल की अपेक्षा इस बार भी राखियों के दाम काफी बढ़े हैं, लेकिन भाईयों के लिए बहनें राखियां खरीद रही हैं। रक्षा बंधन का त्योहार 15 अगस्त को है। ऐसे में बाजार में रौनक बढ़ गई है। जिन बहनों के भाई दूर है, वह राखियां खरीदकर किसी न किसी माध्यम से भाइयों तक पहुंचाने कवायद में जुट गई हैं। इस बार कई तरह की राखियां बाजार में आई हैं। इसमें लुबें की राखियों को बहनें खूब पसंद कर रही हैं। इसके अलावा फैंसी राखियों की भी मांग काफी है। महिलाएं सोने और चांदी की राखियां भी पसंद कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static