हरियाणा में चार माह में ही घट गए 1.21 लाख मतदाता

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 12:13 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में 4 माह दौरान 1.21 लाख मतदाता घट गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) की आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड जिलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या से यह जानकारी हासिल हुई है। प्राप्त आंकड़ों अनुसार 1 जनवरी, 2020 की योग्यता तिथि के आधार पर एवं 10 फरवरी के ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के अनुसार संख्या 1 करोड़ 82 लाख 69 हजार 60 हैं, जिसमें 98 लाख 12 हजार 35 पुरुष और 84 लाख 56 हजार 772 महिला हैं जबकि 253 ट्रांसजैंडर हैं।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं कानूनी विश्लेषक हेमंत कुमार ने बताया कि करीब 9 माह पहले अक्तूबर, 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव दौरान 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित आधिकारिक मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 थी, जिनमें 98 लाख 78 लाख 42 पुरुष और 85 लाख 12 हजार 231 महिला और 252 ट्रांसजैंडर मतदाता थे। 
इस प्रकार अक्तूबर, 2019 और फरवरी, 2020 के मध्य अर्थात 4 माह में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार और 465 घट गई है।

उन्होंने आगे बताया कि करीब सवा वर्ष पूर्व अप्रैल-मई 2019 में 17वीं लोकसभा आम चुनाव दौरान 23 अप्रैल, 2019 को प्रकाशित मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़ों अनुसार हरियाणा में संख्या 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 हो गई थी। इसमें 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष और 83 लाख 40 हजार 173 महिला जबकि 207 ट्रांसजैंडर मतदाता थे। इस प्रकार अप्रैल, 2019 से अक्तूबर, 2019 अर्थात करीब 6 माह में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 33 हजार 629 बढ़ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static