राखी बंधवाने के बाद महिलाओं को दिए 10-10 रुपए और तिरंगे

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 09:50 AM (IST)

जींद : राजीव गांधी कल्याण संस्थान के फाऊंडर ओमप्रकाश बत्तरा और उनकी पत्नी ओमा बत्तरा ने वीरवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मीरा बाई स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के बीच जाकर मनाया।  मीरा बाई स्वयं सहायता समूह कार्यालय में वीरवार को रक्षाबंधन मौके खास कार्यक्रम हुआ। इसमें सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रार्थना का पाठ हुआ। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव अभियान तहत बत्तरा दम्पत्ति को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राखी बांधी।

राखी बांधने वाली महिलाओं को 10-10 रुपए और तिरंगा देते हुए बत्तरा दम्पति ने उनसे 13 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगाने का आह्वान किया। ओमप्रकाश बत्तरा ने कहा कि हर साल उनका संस्थान रक्षाबंधन पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा हो और वह स्वयं रोजगार की तरफ बढ़ें। राजीव गांधी कल्याण संस्थान का मकसद महिला सशक्तिकरण है।

इस मौके पर मीरा बाई स्वयं सहायता समूह की प्रधान प्रोमिला रानी ने कहा कि संस्थान के आदर्शों में उनका विश्वास है। संस्थान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच आकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर संदेश दिया कि यह संस्थान बहनों और माताओं को बहुत सम्मान देता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static