पानीपत में शुक्रवार को 125 पॉजिटिव केस मिले, 47 मरीजों को मिली छुट्टी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 12:44 AM (IST)

पानीपत (सचिन): सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया शुक्रवार को जिला में 125 केस पॉजिटिव मिले हैं और 47 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। दो मौतें हुई हैं, जिनमें निम्बरी की 65 वर्षीय महिला और सेक्टर 25 के 72 वर्षीय पुरुष है।

पॉजिटिव केसों में सेक्टर 11,12, मॉडल टाउन, नेताजी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, समालखा, नैना विहार, रानी मोहल्ला, अंसल सुशांत सिटी, फ्लोरा चौक, निम्बरी गांव, एनेचबीसी, बलाणा गांव, वार्ड 1, बिशनस्वरूप कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सनौली, कप्तान नगर, चंदौली, गीता कॉलोनी, हरि नगर, कृष्ण नगर, पचरंगा बाज़ार, मतलौडा, विकास नगर, खुखराणा, देविमूर्ति कॉलोनी, चावला कॉलोनी, महादेव कॉलोनी,इंसार चौक, अशोक विहार, संजय कॉलोनी, काबड़ी, जाटल रोड, महावीर कॉलोनी, टाउनशिप कॉलोनी, ददलाना, लोहारी, रामलाल चौक, थर्मल कॉलोनी, गुरुनानक पूरा, एनएफएल, निजामपुर, कलन्दर चौक, वधावाराम कॉलोनी, कुटानी रोड, शांति नगर,सेक्टर 13-17, मस्ताना चौक, आठ मरला, पुरेवाल कॉलोनी और सुखदेव नगर से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 21 हजार 233 सैम्पल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 19 हजार 308 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमें से 342 सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार को 548 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। 423 रिपोर्ट का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1571 केसों में 606 केस एक्टिव हो गए हैं, 942 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static