नूंह में 13 नए पॉजिटिव केस मिले, 11 लोग कोरोना को हराकर घर वापस लौटे

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 02:58 PM (IST)

नूंह (एके बघेल): नूंह जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं। जिले में जो नए केस आए हैं अधिकतर पॉजिटिव लोगों के कांटेक्ट में आए हैं। नए केस घासेड़ा, पल्ला, पुन्हाना, उंटका, झामुवास आदि गांवों में मिले हैं। इसके साथ नल्हड़ काॅलेज का जूनियर डाॅक्टर भी संक्रमित मिला है। वहीं आज 11 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

बुधवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन में 07 नए मरीज तथा आज सुबह जारी किए गए बुलेटिन में 06 मरीज सामने आए है। नए मरीजों के कांटेक्ट खंगालने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। इस बारे डिप्टी सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना ग्रस्त मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच में विभाग जुटा हुआ है। 

 बता दें कि जिले में कोरोना के अब 65 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब तक कोरोना के 269 मामले सामने आए हैं। जिनमें से अब तक 203 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 9787 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 8554 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1233 लोग अंडर सर्विलांस हैं। उन्होंने बताया कि 8776 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8337 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 144 की रिपोर्ट आनी शेष है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static