जींद के मुआना गांव के 2 सरकारी स्कूलों में 14 बच्चे, 2 अध्यापक मिले पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 09:52 AM (IST)

जींद: सफीदों उपमंडल के मुआना गांव के 2 सरकारी स्कूलों में कोरोना बम फूटा है। इन स्कूलों के 2 अध्यापक और 14 बच्चे वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद प्रशासन ने दोनों स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करवा दिया।  मुआना के लड़के और लड़कियों के 2 सरकारी स्कूलों के 200 बच्चों व स्टाफ के कोरोना जांच की खातिर सैंपल लिए गए थे। वीरवार को रिपोर्ट आई और दोनों स्कूलों के 14 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 2 अध्यापक भी पॉजिटिव मिले। लड़कियों के सरकारी स्कूल की 8 छात्राएं और लड़कों के सरकारी स्कूल के 4 छात्र संक्रमित मिले।

कोरोना पॉजिटिव मिले 1 अध्यापक के 2 बच्चों को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे शामिल हैं। डिप्टी सिविल सर्जन और कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डा.पालेराम कटारिया ने डी.सी. डा.आदित्य दहिया को मुआना के 2 सरकारी स्कूलों के 14 बच्चों और 2 अध्यापकों के पॉजिटिव मिलने की सूचना दी। अब तक जिले में 51 स्कूली बच्चे आ चुके कोरोना की चपेट में  जिले में अब तक 51 स्कूली बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मुआना के 2 सरकारी स्कूलों के 14 बच्चों के पॉजिटिव मिलने से पहले जिले में 37 बच्चे और 10 अध्यापक पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित स्कूली बच्चों की संख्या 51 तथा अध्यापकों की 12 हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static