पैसा निवेश करने के नाम पर महिलाओं से ठगे 15 लाख

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 04:09 PM (IST)

यमुनानगर (सतीश) : आर.डी. व एफ.डी. में पैसा निवेश करने के नाम पर महिलाओं से करीब 15 लाख ठग लिए गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इन महिलाओं को एक साल में पैसे दोगुने करने का लालच दिया गया था। तय समय पर भी जब पैसा नहीं मिला, तो महिलाएं कंपनी में पहुंची। आरोप है कि उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि कई अन्य लोगों से भी इसी तरह से ठगी की गई है। झाड़ चांदना निवासी रीना ने बताया कि गांव में दराजपुर निवासी विकास व मनोज आए। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में वर्कशॉप रोड पर मल्टीपर्पज स्मार्ट वॉलेट को-आप्रेटिव सोसायटी के नाम से फर्म है। इसमें पैसा निवेश करने पर अच्छा रिर्टन मिलेगा।

 यहां पर जमा पैसे को आर.डी. व एफ.डी. में लगाया जाएगा। जिससे वह एक साल में दोगुना हो जाएगा। रीना ने उनकी बातों में आकर 4 लाख रुपए का निवेश कर दिया। इसी तरह से रीना ने जानकारों को निवेश करने के लिए कहा। दौलतपुर की सुमन, रेखा रानी, जसबीर व रतन ने भी सोसायटी में पैसे लगा दिए। इन्हें एक वर्ष में पैसा डबल करने का लालच दिया गया। रीना ने बताया कि मल्टीपर्पज स्मार्ट वॉलेट को-आप्रेटिव सोसायटी की संचालिक चोपड़ा गार्डन निवासी नीरू चोपड़ा है। इस सोसायटी में उसके पति अजय व ससुर गिरधारी भी साथ हैं। 

जब उन्हें कंपनी के बारे में पता लगा, तो वह दफ्तर में गए थे। वहां पर उन्हें एक साल के बाद पैसा डबल करने का लालच दिया गया। आरोपियों ने बताया कि कई अन्य महिलाओं ने भी इस कंपनी में निवेश किया था लेकिन किसी को भी पैसा वापस नहीं मिला। एक साल बीतने के बाद भी जब उनका पैसा वापस नहीं आया, तो वह दफ्तर में गए। जहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static