कुरुक्षेत्र में कोरोना के 16 नए केस मिले, 30 लोग ठीक होकर घर लौटे

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 09:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में आज कोरोना के 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं इससे अधिक 30 लोग ठीक होकर घर लौटे। जिले से अब तक 26628 सैम्पलों में से 25113 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 855 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें 549 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में अब तक 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिला में कोरोना वायरस के 292 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static