पानीपत नगर निगम में 2 दिन चली CM फ्लाइंग-विजिलेंस की जांच, दो क्लर्क हुए सस्पेंड

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 09:13 PM (IST)

पानीपत(सचिन): नगर निगम में 2 दिन चली सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस की जांच के बाद बुधवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई की गई। कमिश्नर श्यामलाल पूनिया ने निगम कार्यालय के टैक्स ब्रांच में कार्यरत 2 क्लर्क को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही दोनों को स्थापना शाखा में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद निगम के अन्य लापरवाह कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि अभी अन्य कई कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

 

काम में अनियमितता बरतने व लोगों से बदतमीजी करने के चलते हुई कार्रवाई

 

नगर निगम कमिश्नर श्यामलाल पूनिया ने बताया कि क्लर्क नितिन, जयवीर को सस्पेंड किया गया है। दोनों ही टैक्स ब्रांच में कार्यरत थे। दोनों को लेकर पब्लिक डीलिंग में अनियमितताएं बरतने और लोगों से बदतमीजी करने समेत कई तरह की शिकायतें मिल रही थी। अब दोनों को स्थापना शाखा में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। यही नहीं एक बार एडिशनल नगर निगम कमिश्नर ने भी दोनों को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोनों का रवैया इसी तरह बरकरार रहा। अब दोनों पर कार्रवाई की गई की गई है। वहीं नगर निगम सूत्रों की मानें तो दोनों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे और विजिलेंस जांच में आरोप साबित होने के बाद दोनों को निलंबित किया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static