कुरुक्षेत्र में मिले कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 01:38 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप)- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार  मरीजों के बारे में मिली जानकारी और उनमें वायरस के लक्षण देख स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संदिग्धों को सरकारी अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद मामले की पुष्टि होगी, क्योकि चिकित्सकों ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

दरअसल कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बिजनेस ट्रिप पर थाइलैंड गया था और पांच मार्च को कुरुक्षेत्र लौटा था। वापस लौटने पर उसे खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हुई। पहले तो वह इसे सामान्य लेकर चल रहा था, लगातार खांसी, जुकाम रहने से संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसके थाइलैंड के दौरे के बारे में जानकर उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया वहीं दूसरा संदिग्ध मामला पिपली निवासी एक महिला का है।

कुछ दिन पहले महिला के घर न्यूजीलैंड से उसके रिश्तेदार आए थे। महिला को उसके बाद कई दिन तक बुखार रहा, उसने दवाई भी ली लेकिन आराम नहीं हुआ। महिला जब एलएनजेपी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। दोनो संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जब तक इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक दोनों को वार्ड में ही रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static