नशीले पदार्थ को प्लास्टिक थैलों में भरकर ले जा रही थी 2 महिलाएं, चढ़ी पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 11:53 AM (IST)

फतेहाबाद (मदान) : गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने अपने इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में गुरुनानकपुरा मोहल्ला एरिया से गश्त दौरान 2 महिलाओं को भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। महिलाएं नशीले पदार्थ को प्लास्टिक थैलों में भरकर ला रही थी कि पुलिस के हत्थे चढ़ गई। दोनों के खिलाफ  सिटी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी अनुसार सब-इंस्पैक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान रतिया चुंगी से होते हुए गुरुनानकपुरा मोहल्ले की तरफ  जा रही थी। 

सामने से 2 महिलाएं अपने हाथ में प्लास्टिक थैला लिए आती दिखाई दी। इन दोनों महिलाओं ने जैसे ही पुलिस टीम को सामने देखा तो घबरा गई और वापस मुडऩे लगी। पुलिस को इनकी हरकतों पर शक होने पर रोका और पूछताछ दौरान महिलाओं ने अपनी पहचान प्रेमो व अमरजीत के रूप में दी। जब पुलिस ने इनके हाथ में लिए थैलों की तलाशी ली तो एक महिला से 2 किलो 520 ग्राम व दूसरी महिला से 2 किलो 300 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने कुल 4 किलो 820 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर दोनों महिलाओं को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी कार्रवाई कर रही महिला ए.एस.आई. सुमन ने बताया कि दोनों महिलाओं पर सिटी थाना में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया और अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत हिसार जेल में भेज दिया हैं।

एन.डी.पी.एस. एक्ट मामलों में 2 युवकों को भेजा जेल
वहीं, सदर थाना में बीती 24 फरवरी को दर्ज एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में पुलिस ने काबू किए दोनों युवकों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को युवकों को हिसार जेल भेजा हैं। गौरतलब है कि एंटी नारकोटिक सैल द्वारा हिजरावाकलां एरिया से सकतर सिंह को 1000 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व स्पैशल स्टाफ ने भिरडाना एरिया से चिमन ंिसह को 15 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static