रोहतक में दिखा गुड़गांव का जलवा, कराटे प्रतियोगिता में मिले 25 मेडल

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 05:28 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो):  महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के इंडोर ताइक्वांडो हॉल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत, गोहाना, फतेहाबाद, जींद समेत अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में गुड़गांव के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में मेडलों की झड़ी लगा दी। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन महासचिव ओर स्पोर्ट्स कमीशन सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के शिहान सुनील सैनी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाया। महासचिव ने बताया  गुड़गांव से 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 25 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए सिलेक्ट हो गए। इसमें साईं कराटे एकेडमी के खिलाड़ी भी शामिल रहे।

 

उन्होंने बताया कि 45 किलोग्राम भारवर्ग में 18 साल से अधिक आयुवर्ग में काजल शर्मा ने सिल्वर, 40 किलोग्राम वर्ग में 9 साल के विवान ने गोल्ड, 44 किलो में 13 साल की दिव्या ने गोल्ड, 70 किलोग्राम में 14 साल की निधि कटारिया ने ब्रॉन्ज, 72 किलोग्राम में 11 साल के आरव सिंह ने गोल्ड, 22 किलो में 6 साल के अश्विक सिंगला ने गोल्ड, 39 किलो में 13 साल की अविका सेठी ने गोल्ड, 55 किलो में 43 साल की नीतू कपूर सेठी ने गोल्ड, 54 किलो में 14 किलो की आनंदिता शशिधर ने गोल्ड, 65 किलो में 15 साल की यशस्वी देबो ने गोल्ड, 38 किलो में 11 साल के पार्थ मनचंदा ने गोल्ड, 29 किलो में 9 साल के अनुराग शशिधरो ने सिल्वर मेडल जीतकर गुड़गांव का नाम रोशन किया है।

 

शिहान सुनील सैनी ने कहा कि इंडिया प्रतियोगिता के लिए बड़े ही खुशी की और गौरव की बात है। हमारे लिए यह बच्चे दिन रात मेहनत करके इस सफलता तक पहुंचे है। इस सफलता पूरा सराय उनके गुरुजनों को जाता है। प्रतियोगिता उपाध्यक्ष  राजेन्द्र तंवर और एजुकेटेड नंबर सेंसे अरुण नागर व सहायक कोच  प्रतिभा नागर,लकी मनिदास ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static