देश के करोड़ों नागरिकों की सेवा और भारत के गौरव के रहे हैं 25 साल- अमित शाह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 03:33 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 25 साल पहले गुजरात और फिर देश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण के 25 साल रहे हैं और भारत के गौरव के 25 साल रहे हैं। 7 अक्टूबर का दिन लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम क्षण है। यह बात देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कही। वे आज गुड़गांव के लेजरवैली ग्राउंड में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

प्रधानमंत्री के लाइव उदबोधन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब घर में जन्में व्यक्ति ने अपनी क्षमता के आधार पर और करोड़ों लोगों को साथ लेकर लगातार 25 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बनाया है। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा तब यह 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे। इन 25 साल में गरीबी से मुक्ति, सुविकसित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को उचीं सीमा तक ले जाना और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से उपर उठाना और यह यात्रा भारत कल्याण की और भारत गौरव की यात्रा है। इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देश भर के हर जिले में इस सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

 

PunjabKesari

जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सेवा ज्योति यात्रा के लिए मशाल प्रज्जवलित की और इस मशाल को युवा लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इस सेवा ज्योति यात्रा को युवा हर जिले में लेकर जाएंगे। उन्होंने हर व्यक्ति से इस यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुड़गांव विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static