अंबाला में शुरू हुआ 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 02:44 PM (IST)

अंबाला(अमन): आज अंबाला में 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह की शुरुआत सांसद रतनलाल कटारिया द्वारा ज्योत प्रज्वलित करके की गई। इस दौरान उनके साथ अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान रतनलाल कटारिया ने कहा कि गीता से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। गीता को उपदेशों को हमें अपने जीवन मे उतारना चाहिए।  

वहीं किसान आंदोलन की समाप्ति पर रतनलाल कटारिया मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर बिफर गए कटारिया ने कहा कि एक समस्या जो साल भर से चली आ रही थी। प्रधानमंत्री ने उसका निवारण कर दिया है किसान आंदोलन के चलते हरियाणा को 50 हजार करोड़ तो देश को 1 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static