न्यायिक परिसर में कार्यरत कर्मचारी मिला कोरोना पाॅजिटिव, 95 पहुंची संक्रमितों की संख्या

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 06:55 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। यह सभी मरीज शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें से एक न्यायिक परिसर में काम करने वाला कर्मचारी है। इसी के चलते इनके इलाकों में छिड़काव करने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगों के सैंपल लिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यमुनानगर के मॉडल टाउन दशहरा ग्राउंड एवं कांसेपुर होली मदर स्कूल के इलावा फर्कपुर में एक व्यक्ति आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जो व्यक्ति होली मदर स्कूल के पास रहने वाला है वह न्यायिक परिसर में काम करने वाला कर्मचारी है। जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अब तक यमुनानगर में कुल 95 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें छह अन्य राज्यों से संबंधित हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला में इस समय कोरोना के 61 एक्टिव है। उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए कई तरह की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि उनका ध्यान इधर उधर ना भटके। यमुनानगर शहर में इस समय 58 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं, जहां पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी लगी है। ताकि कोई भी व्यक्ति इन इलाकों में ना जा सके ना बाहर आ सके।

 आज मिले पॉजिटिव केसों के कहां-कहां संबंध रहे हैं उन सब की लिस्ट बनाकर उनके सैंपल लिए जाएंगे। ताकि समय रहते पता चल सके कि और कितने लोग इन पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आकर प्रभावित हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static