शहर को साफ करने में 300 लोग करेंगे नगर निगम का सहयोग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 10:22 AM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो): शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने को लेकर नगर निगम आयुक्त की ओर से सबसे बड़ी पहल की गई है। जिसकी बदौलत अब 300 लोग शहर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम का सहयोग देंगे। इनको मास्टर ट्रेनर के साथ जोड़ा जाएगा। निगम की ओर से 11 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए है। यह मास्टर ट्रेनर प्रत्येक वार्ड के हिसाब से लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा खत्तों पर भी नजर रखेंगे। खत्तों से सही तरीके से कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं। इसके बारे में अधिकारियों को अपनी रिर्पाट देंगे। वहीं स्कूल में जाकर छात्रों को भी जागरूक किया जाएगा। 

निगम की ओर से मांगे गए थे लोगों से सुझाव
नगर निगम की ओर से शहर के लोगों से आनलाइन मैसेज के जरिए सुझाव मांगे गए थे कि स्वच्छता अभियान में अगर कोई उनके साथ जुडऩा चाहता है तो वह जुड़ सकता है। सामाजिक संस्थाओं से भी साथ जुडऩे की अपील की गई थी। ऐसे में निगम के पास 300 लोगों के अभी तक आवेदन आए है। इन सभी लोगों को मास्टर ट्रेनर से ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। इसके बाद सभी लोगों अपने अपने वार्ड या कालोनियों में जाकर स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

एक नवम्बर से 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का लक्ष्य
नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत ने बताया कि एक नवंबर ने 100 प्रतिशत डोर कूड़ा कलेक्शन रखा गया है। इसके तहत नगर निगम जल्द ही 100 गाडिय़ां इको ग्रीन को देंगा। वहीं इको ग्रीन और वैंडरों के बीच में एमओयू भी साइन होगा। एक से पांच वार्ड में इको ग्रीन और वैंडर के बीच एमओयू साइन भी हो चुका है। जिसके तहत वैंडर को नगर निगम की ओर से वाहन दिए जाएंगे। वहीं वैंडरों को वाहनों की किस्त भरनी होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static