सिरसा में सामने आए कोरोना के 31 नए मामले, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 116

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 06:22 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): सिरसा में आज एक साथ 31 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। जिला में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 116 पहुंच गई है। 

इस बारे जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि गांव चामल से एक, वाल्मिकी चौक से एक, लंदन से लौटा एक व्यक्ति, गांव मौजूखेड़ा की महिला, नुहियांवाली का युवक, सिंगापुर से लौटी सिरसा की दो महिलाएं, उपकार काॅलोनी के पांच, रहमत काॅलोनी की महिला, रानियां गेट के छह, ढाणी बंजी की दो महिलाएं, बंगाल से लौटा एमसी कालोनी का युवक, गांव पंजुआना में राजस्थान से लौटा 41 वर्षीय व्यक्ति, हुड्डा की एक महिला व बच्चा, ई ब्लॉक की महिला, ढाणी तेजा सिंह का व्यक्ति, बेगू रोड के व्यक्ति, बी-ब्लॉक का व्यक्ति, एमसी कालोनी का बिहार से लौटा 44 व्यक्ति व डबवाली का 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

उन्होंने कहा कि रानियां के एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। डा. नैन ने बताया कि सिरसा में अब तक कुल 322 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 204 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सिरसा में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। 69 मरीजों का अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है जबकि 47 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static