महिला दिवस पर महिलाओं के लिए दुष्यंत की बड़ी घोषणा, सदन में क्या कहा जानिए

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में राज्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर-द्वार पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा, फरीदाबाद में तो यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है।

दुष्यंत चौटाला ने राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण के लिए बरती जा रही पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी कि सात जिलों में राशन तोलने के लिए राशन डिपुओं में ई-वेइंग मशीन लगा दी गई हैं तथा फरीदाबाद व गुरूग्राम जिला में भी लगाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वन-नेशन वन-राशन स्कीम का जो अभियान चलाया गया है उसके तहत प्रदेश में राशन लेने वाले एक करोड़, 22 लाख लाभार्थियों को आधार नबंर से लिंक कर दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति राशन डिपो पर राशन लेने जाता है तो मशीन पर पहले आधार नंबर डाला जाता है, तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति का राशन स्क्रीन पर डिस्पले हो जाता है। बायोमीट्रिक से प्रामाणिकता जांच कर उसको राशन दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा देश का एकमात्र राज्य होगा जहां सभी राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर ही राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। फरीदाबाद जिला में तो इस योजना की शुरूआत भी कर दी गई है। वहीं विधायक जगबीर मलिक के सवाल के जवाब में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत जिले में मई 2019 से अप्रैल 2020 तक 256 राशन कार्ड संशोधित किए गए। सोनीपत में राशन कार्ड का कोई घोटाला नहीं हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static