दीपावली पर आतिशबाजी करते 37 बच्चे, महिला व पुरुष झुलसे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 11:32 AM (IST)

हिसार: जिले में लोगों ने दीपावली पर्व सोमवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। दीपावली पर सोमवार रात को आतिशबाजी करते हुए 37 महिला, पुरुष एवं बच्चे झुलस गए। झुलसे हुए 20 मरीज कैमरी रोड के 1 निजी अस्पताल, 2 रोगी सिविल अस्पताल व 5 रोगी अलग-अलग अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने पहुंचे। जिले में दीपावली पर्व पर सोमवार रात को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। कहीं पटाखे, कहीं रॉकेट और कहीं अनाज बजाते हुए 37 लोग झुलस गए। सैक्टर-14 निवासी महक और अनाज मंडी निवासी केशव ने रात को सिविल अस्पताल में पहुंचकर अपना ईलाज करवाया। वहीं कैमरी रोड के एक निजी अस्पताल में झुलसे हुए 20 लोग पहुंचे। 

उनमें सैक्टर 1-4 का विकास कुमार, ऋषिनगर का किशोर रॉबिन, कैमरी रोड एरिया का 10 वर्षीय सन्नी, आजाद नगर का युवक प्रदीप कुमार, जवाहर नगर का युवक रवि कुमार, शांति नगर का 10 वर्षीय तेजस, सैक्टर 1-4 का युवक आकाश, अर्बन एस्टेट निवासी महिला बिंदु, शांति नगर निवासी युवक इशांत, धान्सू गांव का विश्वजीत, नवदीप कॉलोनी का किशोर रचित, मोरी गेट एरिया की महिला ऋ तु व दो शामिल हैं।  इनमें से अस्पताल में 11 रोगियों को मरहम-पट्टी कर छुट्टी दे दी, जबकि 9 को दाखिल कर लिया। इसके अलावा शहर के तीन अस्पतालों में पांच अन्य झुलसे हुए लोग ईलाज करवाने पहुंचे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static