सोनीपत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1500 के पार, आज मिले 40 नए पाॅजिटिव केस

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 06:47 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम जारी है। यहां आज 40 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद जिला में संक्रमितों की संख्या 1537 पहुंच गई। जिला में अब तक 997 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। लगातार बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि जिला में ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस के नए पाॅजिटिव मरीज जिला के शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में मिले हैं। नए पाॅजिटिव मरीजों में 16 महिला मरीज भी सम्मिलित है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री काॅलोनी में 35 वर्षीय महिला, आवासीय सोसायटी टूलिप ग्रांड में 16 वर्षीय लडक़ा व 40 वर्षीय महिला, टीडीआई कुण्डली में 29 वर्षीय युवक, सुदामा नगर सोनीपत में 29 वर्षीय युवक, जिला कारागार में 25 वर्षीय युवक, न्यू पंचम नगर में 50 वर्षीय महिला, सिद्धार्थ कालोनी में 33 वर्षीय युवक, सेक्टर-23 में 52 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति तथा मॉडल टाउन में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।

सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत गोहाना में 42 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय व्यक्ति तथा 39 वर्षीय व्यक्ति व 62 वर्षीय वृद्ध महिला और 40 वर्षीय महिला कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के तहत ही आहूलाना गांव में 36 वर्षीय युवक, राई में 40 वर्षीय महिला, प्याऊ मनियारी में 23 वर्षीय महिला, कुण्डली में 11 वर्षीय लडक़ा, मोहाना में 42 वर्षीय व्यक्ति, जठेड़ी में 52 वर्षीय बुजुर्ग व 27 वर्षीय युवक, बहालगढ़ में 42 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय महिला तथा 26 वर्षीय युवक और गांव गढमीरकपुर में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

 उपायुक्त ने कहा कि जीएसके कंपनी में 25 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 41 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, 08 वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय युवक तथा 36 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनके अलावा कोरोना संक्रमण के तीन अन्य व्यक्तियों की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आई है।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static