अंबाला में फूटा कोरोना बम, सामने आए 42 नए पाॅजिटिव केस, 20 लोग ठीक होकर लौटे घर

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 06:14 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आज जिला में 42 नए मामले सामने आए। इसमें 23 मामले तो केवल कपड़ा मार्केट से पाए गए, लेकिन इस बीच एक राहत की भी खबर है। आज 20 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर सकुशल लौटे। 

आज आए नए केसों में से 25 अंबाला सिटी से, 13 अंबाला कैंट से, 4 चोड़मस्तपुर से पाए गए हैं। अंबाला सिटी में 1 मटहेड़ी से, 1 रतनगढ़ से, 1 नारायणगढ़ से, 2 बलदेव नगर से, 2 दुर्गा नगर से, 1 बांस बाजार से, 2 शालीमार कॉलोनी से, 1 कमल डायरी से, 1 जग्गी कॉलोनी से, 3 प्रेम नगर से, 1 मॉडल टाउन से, 1 न्यू मॉडल कॉलोनी से, 1 जलबेड़ा रोड से, 1 नाहन हाउस से सामने आया। 

इसके साथ 1 केस छोटा बाजार से, 1 बाबाहीरासिंह नगर से, 1 सेक्टर 7 से, 1 लक्ष्मी नगर से, 1 रेलवे कॉलोनी से और 1 पुरानी घांस मंडी से भी पाया गया। अब तक अंबाला में कुल 495 कोरोना मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 6 की मृत्यु हो गई है और 377 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर सकुशल वापस लौट गए हैं। अभी कोरोना के कुल 112 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static