सोनीपत में कोरोना का कहर जारी, सामने आए 46 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 06:59 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज यहां 46 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 3578 पहुंच गई। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों की संख्या 41 रही। जिला में अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 3189 पहुंच गया है। वहीं मरने वालों की संख्या पहले 41 थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मौत के कुल आंकड़े में से एक मौत को घटा दिया है। इसमें विभाग ने तर्क दिया है, एक मृतक के मौत से पहले लिए गए कोरोना के सैंपल नेगेटिव आए थे। जिसके बाद अब यह संख्या 40 है।

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static