घर में घुसकर मारपीट व डकैती करने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 08:42 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : थाना कृष्णा गेट पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करके डकैती करने के आरोप में मलकीत सिंह, हरदीप सिंह उर्फ गोली, अर्जुन उर्फ तरुण, शुभम उर्फ नेपाली व चांद उर्फ चक्करदारी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु.) सुभाष चन्द्र ने दी। उन्होंने ने बताया 8 अप्रैल 2021 को बबीता ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल 2021 को शाम के समय वह, उसकी पड़ौस की ताई, उसके मामे का पोता कुनाल घर के अंदर बैठे थे कि उसी समय 5/6 लड़के अपने हाथों में डंडे बिन्डे व गंडासी लेकर उसके घर में घुस गए और उन पर हमला करके उनके घर में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल, खिड़की, दरवाजे व अन्य सामान के साथ तोड़ फोड़ करने लगे।

जब उन्होंने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी और उसके साथ डंडे बिन्डो से मारपीट करके उसके गले से सोने की चेन, कानों के कुंडल छीन लिए। लोग इक्ट्ठे होने लगे तो जान से मारने की धमकी देकर हमलावर मौका से फरार हो गए थे। मामले में जांच कर कार्रवाई करते हुए थाना कृष्णा गेट के प्रभारी उप निरीक्षक सुनील दत्त, चौकी सुभाष मंडी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक शेर सिंह, रामपाल व एस.पी.ओ. नन्द लाल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से 4 आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी अर्जुन को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। जांच जारी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static