हरियाणा खाकी पर बड़ा दाग: 11 साल में 612 पुलिस-जेल अफसर भ्रष्टाचार में संलिप्त, आफताब अहमद के सवाल पर सरकार का खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 02:09 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह विभाग में पिछले 11 साल में 612 अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें एक आईपीएस अधिकारी, एक डीएसपी, पांच जेल अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के सवाल के जवाब में सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार, आईपीएस अधिकारी धीरज कुमार के खिलाफ वर्ष 2021 में गुरुग्राम में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। वर्ष 2022 में मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया लेकिन अनुशासनात्मक कार्रवाई में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी तरह एचपीएस अधिकारी जयप्रकाश के खिलाफ वर्ष 2022 में गुरुग्राम में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें वर्ष 2023 में निलंबित किया गया। सरकार ने अपने जवाब में भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी ब्योरा दिया है।

12 साल में 928 स्कूल हुए कम
हरियाणा में पिछले 12 साल में कुल 928 सरकारी स्कूल कम हुए हैं। इनमें 245 प्राथमिक, 202 माध्यमिक और 481 राजकीय उच्च विद्यालय शामिल हैं। वहीं, इसी अवधि में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या में 634 की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस विधायक पूजा मुलाना के सवाल के जवाब में सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static