सोनीपत में फूटा कोरोना बम, सामने आए 66 नए पाॅजिटिव केस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 06:09 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी/संजीव दीक्षित): हरियाणा के सोनीपत जिला में कोरोना का कोहराम जारी है। आज जिला में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। यहां आज 66 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद जिला में संक्रमितों की संख्या 1022 पहुंच गई। आज अलग अलग क्षेत्रों से नए केस सामने आए।

 जिले के ग्रामीण इलाकों से भी अब लगातार मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या पर लगाम नहीं लग रही है। राहत की बात यह है कि आज 25 लोग ठीक होकर घर लौटे। जिला में अब तक 565 कोरोना को हरा चुके हैं। 

उपायुक्त पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाॅजिटिव मामले मिले हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल गन्नौर के गांव बड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें माता-पिता सहित उनके दो पुत्र शामिल हैं, जिनकी पहचान बड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व उनकी 38 वर्षीय धर्मपत्नी तथा उनके दो पुत्र (15 व 16 वर्ष आयु) के रूप में हुई है। खांडा गांव में भी दंपत्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है, जिसमें पति की आयु 30 वर्ष है तथा उनकी धर्मपत्नी 25 वर्ष की है। 

उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव चौहान जोशी में 24 वर्षीय युवक, 20वां मील में 47 वर्षीय महिला, अहमदपुर में दो वर्षीय नन्ही बालिका, चटिया में 50 वर्षीय व्यक्ति, जठेडी में 37 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय महिला, कुंडली में 58 वर्षीय युवक व एक अन्य युवक तथा खेवडा में 50 वर्षीय व्यक्ति और बहालगढ में भी एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है। 

शहरी क्षेत्र में मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि गन्नौर खंड के शहरी क्षेत्र अशोक नगर में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है, जिनमें 66 वर्षीय वृद्घ तथा उनकी 60 वर्षीय धर्मपत्नी और 45 वर्षीय पुत्र शामिल है। अशोक नगर में ही 65 वर्षीय वृद्घ महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। सोनीपत के राजेन्द्र नगर में भी एक ही परिवार के चार व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है इनमें 60 वर्षीय वृद्घ व उनकी 60 वर्षीय धर्मपत्नी और इनका 28 वर्षीय पुत्र तथा 22 वर्षीय पुत्रवधू शामिल है। 

शहरी क्षेत्र के तहत कोट मोहल्ला में 12 वर्षीय लडक़ी, मोहल्ला कलां में 22 वर्षीय युवती, रेलवे कालोनी में 38 वर्षीय युवक, सेक्टर 56 में 24 वर्षीय महिला, नंदवानी नगर में 35 वर्षीय युवक, शांति विहार में 42 वर्षीय युवक, आवासीय सोसायटी टस्कान हाईटस में 48 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 15 में 58 वर्षीय महिला, सेक्टर 12 में 53 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक (मां-बेटा) तथा 45 वर्षीय व्यक्ति, जनता काॅलोनी में 18 वर्षीय नव युवति और दिल्ली कैम्प में 35 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। 

अन्य क्षेत्रों में मिले 29 नये कोरोना संक्रमित मरीज: 
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेेत्रों में मिले उक्त मरीजों के अलावा 29 अन्य नये कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं, समाचार लिखे जाने तक जिनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अन्य क्षेत्रों में मिले इन 29 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में 42 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले है। इनके साथ ही 58 वर्षीय बुजुर्ग, 22 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय वृद्घ, 25 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय बुजुर्ग तथा 50 वर्षीय व्यक्ति और एक अन्य युवक कोरोना पाॅजिटिव मिले है। अन्य क्षेत्र में भी एक ही परिवार के चार व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। इस परिवार में 70 वर्षीय वृद्घ महिला सहित तीन वर्षीय नन्ही बालिका व सात वर्षीय बालक और 30 वर्षीय महिला शामिल है।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static