कोरोना की रफ्तार बरकरार: आज 7 की मौत, 9050 नए मामले आए सामने, देखिए आंकड़े

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 08:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना अपनी रफ्तार पर बरकरार है। आज प्रदेश में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 9050 व ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया। आज प्रदेश भर में 46025 सैंपल लिए गए हैं।

हर रोज की तरह गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले आज भी नए मामलों के आंकड़ें में आगे हैं। इसके अलावा करनाल, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, पानीपत व झज्जर में कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। हालांकि आज कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में पिछले दिन से कमी आई है। आज 781157 मरीज ठीक हुए हैं। 

हरियाणा में कोरोना के कुल 46720 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 93.32 प्रतिश है। वहीं पहले व दूसरे डोज को मिलाकर अब तक कुल 37875788 टीके लगाए जा चुके हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static