यमुनानगर के 7 वरिष्ठ डॉक्टर भी आए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या हुई 319 (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 10:44 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यमुनानगर के पांच मेडिकल अफसर व आयुष विभाग के 2 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। यमुनानगर में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 319 हो चुकी है। इनमें से 278 लोगों को ओम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 41 को यमुनानगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

सीएमओ डॉ विजय दहिया का कहना है कि अभी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं इसलिए सीनियर सिटीजन का घर से निकलना नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला में 95% लोगों को पहली डोज और 68% लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है, जबकि 15 से 18 वर्ष के  50% युवाओं को डोज लग चुकी है। दहिया का कहना है कि वैक्सीनेशन लगा है तो बीमारी नहीं होगी, यह गारंटी नहीं है। लेकिन यह गारंटी है कि अवस्था गंभीर नहीं होगी। क्योंकि वैक्सीनेशन बीमारी से लड़ने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीनेशन का कार्य जारी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static