सोनीपत में कोरोना का तांडव जारी, आज 81 नए पाॅजिटिव केस मिले

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 07:18 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम जारी है। आज जिला में 81 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1889 पहुंच गई। जिला में अब लगातार बड़ी संख्या में नए मामले आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस के नए पाॅजिटिव मरीजों में दो दर्जन से अधिक महिला मरीज भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस के नये मामले शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में मिले हैं। 

उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल टाउन में 78 वर्षीय वयोवृद्ध व्यक्ति, गोहाना के शहरी क्षेत्र मेन बाजार में 16 वर्षीय लड़की, सेक्टर 14 में 23 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय युवक, गोहाना में 27 वर्षीय युवक, नंदवानी नगर में 32 वर्षीय युवक, मोहाना में 36 वर्षीय महिला, विशाल नगर में 26 वर्षीय युवक, न्यू महाबीर कालोनी में 40 वर्षीय युवक, जनता कालोनी में 18 वर्षीय नवयुवती, कुम्हार गेट में 10 वर्षीय लडक़ी व 24 वर्षीय युवक (एक ही परिवार), हेड पीओ सोनीपत में 27 वर्षीय युवक व 48 वर्षीय व्यक्ति तथा 42 वर्षीय महिला कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। 

उपमंडल गन्नौर के शहरी क्षेत्र के तहत जनता स्कूल के पास लायंस क्लब के निकट 58 वर्षीय बुजुर्ग, श्याम नगर सोनीपत में 45 वर्षीय व्यक्ति व 34 वर्षीय युवक, गन्नौर के शहरी क्षेत्र अशोक नगर में 30 वर्षीय महिला, गन्नौर के शिवाजी नगर में 64 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, गोहाना में पानीपत रोड पर 44 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 14 में 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में मिले नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी देते हुए उपायुक्त पूनिया ने बताया कि एचएसआईआईडीसी कुंडली स्थित त्रिशुल कंपनी में 30 वर्षीय महिला व 52 वर्षीय बुजुर्ग तथा 30 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। खांडा में करण स्कूल के पास 73 वर्षीय वयोवृद्ध व्यक्ति, मल्हामाजरा में 22 वर्षीय महिला, मोहाना में 36 वर्षीय महिला, गढ़ी केसरी में 37 वर्षीय युवक, बैंयापुर में 23 वर्षीय युवक, करेवड़ी में 41 वर्षीय व्यक्ति, पीनाना में 26 वर्षीय युवक, ट्राली में 24 वर्षीय युवक, जाखौली में 25 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। 

इसके साथ ही मंडोरा में 85 वर्षीय वयोवृद्ध व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला, आहुलाना में 32 वर्षीय महिला व उसकी 6 वर्षीय पुत्री तथा आहुलाना में ही 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, अकबरपुर बारोटा में 73 वर्षीय व्यक्ति, पलडा में 43 वर्षीय महिला, जगदीशपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 51 वर्षीय धर्मपत्नी तथा 26 वर्षीय पुत्र, बिधलान में 75 वर्षीय वयोवृद्ध महिला, बहालगढ़ में 39 वर्षीय युवक, गढ़ी में 35 वर्षीय युवक, खरखौदा में 41 वर्षीय व्यक्ति, रोहट में 48 वर्षीय व्यक्ति तथा झुंडपुर में 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है।

ग्रामीण क्षेत्र के तहत ही गन्नौर खंड के बडी गांव में 4 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले है, जिनमें 25 वर्षीय युवक व 35 वर्षीय महिला तथा 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय नवयुवक शामिल है। गन्नौर शहर में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिनमें 34 वर्षीय युवक व उसकी 30 वर्षीय धर्मपत्नी तथा 5 वर्षीय नन्ही बेटी शामिल है। कमासपुर गांव में भी दो नए केस मिले है इनमें 45 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक शामिल है।

उपायुक्त पूनिया ने बताया कि सोनीपत जिला के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 44 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय लडक़ा, 16 वर्षीय लडक़ी, 31 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक व 38 वर्षीय महिला (पति - पत्नी), 52 वर्षीय बुजुर्ग, 24 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय वृद्ध महिला, 16 वर्षीय लडक़ी, 61 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय नवयुवक, 25 वर्षीय महिला व 59 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static