हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया: दादूवाल

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 10:08 AM (IST)

गुहला/चीका: हरियाणा राज्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए हरियाणा की सिख संगत द्वारा लंबे संघर्ष के बाद, हरियाणा सरकार ने 14 जुलाई 2014 को विधानसभा में एक बिल पास किया और हरियाणा कमेटी को क़ानूनी मान्यता देने के लिए गुरुद्वारा एैकट 2014 पास किया गया। हरियाणा कमेटी का 8वां स्थापना दिवस कमेटी के मुख्यालय गुरुद्वारा साहिब पातशाही 6वीं और 9वीं चीका हरियाणा में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी धुरकी बानी के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह, भाई गुरसेवक सिंह रंगीला हज़ूरी रागी जत्था गुरुद्वारा दादू साहिब, कीर्तनी जत्था बीबी बलजिंदर कौर खालसा सदस्य धर्म प्रचार कमेटी , प्रसिद्ध ढाड़ी भाई गुरप्रीत सिंह लांडरां वाले, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक भाई मंजीत सिंह गढ़ी और भाई सरबजीत सिंह झिंडा ने संगत को गुरु के साथ जोड़ा।

गुरबानी गुरतिहास के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु घरों का प्रबंधन सुचारू रूप से चला रही है और सिख संगत के पूर्ण सहयोग से धर्म प्रचार का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने गुरु इतिहास और सिख राजनीति की जानकारी देते हुए बादल परिवार पर गद्दारों के आरोप लगाए और उनसे जुड़ी जानकारियां साझा की। 

जत्थेदार दादूवाल को धर्म प्रचार पूरी दुनिया में फैलाने के लिए बधाई दी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने हरियाणा कमेटी की स्थापना पर बधाई देते हुए संगत को गुरबानी के इतिहास से जोड़ा और आश्वासन दिया कि हरियाणा कमेटी को दिल्ली कमेटी का पूरा सहयोग मिलेगा। समागम में यूनाइटेड अकाली दल के अध्यक्ष बहादुर सिंह भारटा,, भाई परमजीत सिंह सहोली, अध्यक्ष सूत्रतर अकाली दल, डा. मनजीत सिंह भोमा, वरिष्ठ अकाली आगू, बाबा अमरीक सिंह जी कार सेवा हीरा बाग पटियाला, बाबा दिलबाग सिंह,, कार सेवा श्री आनंदपुर साहिब, बाबा सुखदेव सिंह बेदी 16वीं बंश श्री गुरू नानक देव जी,संत जसबीर सिंह नामधारी, बाबा काका सिंह बुंगा मस्तुआना, बाबा मनमोहन सिंह बारन, बाबा प्रदीप सिंह चांदपुरा, बाबा भगवंत सिंह ढींडसा, बाबा जीवन सिंह चुनागरा, बाबा वरिंदर सिंह सलपानी, भाई सुखविंदर सिंह मंडेबर, बाबा सुखविंदर सिंह धंधा,बापू प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह कादिया, बापू महिंदर सिंह डबवाली शहीद परिवार, भाई दलजीत सिंह पंजरथ सहित बड़ी संख्या में सिख संगत और गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद रहे वहीं क्षेत्र और दूर-दूर से लोग शामिल हुए।

हरियाणा कमेटी के उपाध्यक्ष करनैल सिंह निमनाबाद, स्वर्ण सिंह रतिया, जसबीर सिंह भाटी महासचिव, गुरचरण सिंह चिन्मो अंतरंग सदस्य, हरभजन सिंह राठौर अंतरंग सदस्य, बीबी बलजिंदर कौर खालसा कैंथल , गुरप्रसाद सिंह फरीदाबाद, सोहन सिंह ग्रेवाल, जगतार सिंह तारी, पलविंदर सिंह बोरशाम करनाल, मल्कियत सिंह पानीपत, निशान सिंह बरतौली कुरुक्षेत्र सदस्य सभी और संगत सहित कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और सेवा की। बॉक्स -छात्र छात्राओं ने दिखाए गतका के जोहर- कार्यक्रम का आकर्षक कल वह रहा जिस समय छोटे-छोटे सिख बच्चों ने और कुछ युवाओं व बच्चियों ने गतका प्रतियोगिता खेलते हुए सिख इतिहास के ऐतिहासिक पल सामने रखने जैसा दृश्य पेश किया। गतका खेलने वाले युवाओं में इतना जोश देखने को मिला कि वह 5 से 6 फुट की ऊंचाई तक की छलांग भी लगाते हुए दिखाई दिए। अलग-अलग शस्त्रों की भी इस दौरान बच्चों के द्वारा प्रतिभा दिखाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static