कुरुक्षेत्र में कोरोना के 9 नए पाॅजिटिव केस आए सामने, 4 लोग ठीक होकर लौटे घर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 12:31 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला में 9 और नए पाॅजिटिव केस सामने आए। वहीं 4 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे। नए केसों के बारे में जानकारी देते हुए जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि शाहबाद के गांव सुलखनी से 30 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके साथ गांव खेड़ी रामनगर से 22 वर्षीय युवक, लाडवा से 42 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 27 वर्षीय युवक, सेक्टर 2 से 8 वर्षीय बच्चा, सेक्टर 7 से 56 वर्षीय व्यक्ति और बराड़ा रोड़ शाहबाद से 30 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। 

उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 10985 सैंपलों में से 10607 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि 254 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में अब तक 124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 100 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी कुरुक्षेत्र में कोरोना के 24 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static