सोनीपत में कोरोना का कोहराम जारी, एक बार फिर मिले 90 नए पाॅजिटिव केस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 06:51 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। यहां लगातार दूसरे दिन भी 90 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। बीते कल भी 90 मामले सामने आए थे। जिला में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1734 पहुंच गया। आज राहत की बात यह है कि 38 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब ठीक होने वालों की संख्या 1145 पहुंच गई है।  जिला में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। लगातार मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बढ़तो मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static