फिर साइबर के जरिए धोखाधड़ी महिला के खाते से उड़ाए 93 हजार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 10:19 AM (IST)

राई : साइबर ठगी के मामले नहीं रुक रहे है। एक बार फिर महिला के खाते से रकम निकाली गई है। गांव खेवड़ा निवासी महिला के बैंक खाते से 93 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि किसी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से नकदी निकाल ली है। महिला ने न अपने ए.टी.एम. कार्ड का प्रयोग किया और न ही किसी को फोन पर जानकारी दी।

उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनीता ने बताया कि उसका खाता बहालगढ़ स्थित एस.बी.आई. की शाखा में है। उसने अपने घर की मुरम्मत को 2 लाख रुपए जमा करवाए थे जिसमें से मुरम्मत कार्य दौरान उसने करीब 1 लाख रुपए निकाल लिए थे। उसने 27 मई को आखिरी बार 500 रुपए निकाले थे। उसके बाद 6 जून को बैंक में और पैसे निकालने गई तो उसे पता लगा कि उसके खाते में महज 11 रुपए बचे है। उसके खाते से 93,018 रुपए निकाल लिए गए थे।

महिला ने बताया कि उसने ए.टी.एम कार्ड बनवा रखा है लेकिन पैसे निकालने  के लिए उसका प्रयोग नहीं करती। वह पासबुक लेकर बैंक से ही नकदी निकलवाकर ले जाती है। महिला ने अपने खाते से जो मोबाइल नंबर दर्ज करवाया था वह एक साल पहले बंद करवा दिया था। अब वह किसी अन्य के नाम जारी गो चुका है जिसके चलते उसके पास पैसे निकालने के मैसेज भी नहीं आ सके। जब उसको ठगी का पता लगा तो उसने मामले की शिकायत बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static