फरीदाबाद में 2500 करोड़ के विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया है: मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 06:17 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): सीएम मनोहर लाल ने कहा फरीदाबाद में 2500 करोड़ के विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जिले को नोएडा  से जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। ये भी कहा कि फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के सभी कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं। मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा जिले में प्रतिव्यक्ति आय ज्यादा है और आने वाले समय में हरियाणा को और आगे लेकर जाना है।

 

मनोहर लाल ने दो जल आपूर्ति परियोजनाओं को किया उद्घाटन

 

बता दें कि सीएम मनोहर लाल आज फरीदाबाद के सेक्टर 22-23 में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की दो जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने फरीदाबाद एनआईटी दशहरा मैदान के विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण के अलवा अनखीर चौक से दिल्ली सीमा तक विशेष सड़क मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया।

 

विकास कार्यों के लिए महानगर प्राधिकरण का गठन किया गया है: मनोहर लाल

 

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि  इस जिले का लगातार विस्तार हो रहा है। काम करने वाली संस्थाओं को मजबूत करने का काम जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। ताकि तीव्र गति से विकास हो सके और विकास के कार्यों की फाईले चंडीगढ़ में ना भेज कर फरीदाबाद से ही अप्रूव हो सके। जल आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि यमुना नदी फरीदाबाद से ही गुजरती है।ऐसे में यहां पानी की समस्या का कोई सवाल ही नहीं है,इसलिए यमुना से अब तक 25 से अधिक रैनीवेल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर फ्लाईओवर तक के सभी काम जारी हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर सीमा त्रिखा के अलावा तमाम विधायक गण और  भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

              

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static