आप की शिक्षा संवाद यात्रा पहुंची आदमपुर, बच्चों और युवाओं ने किया समर्थन

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 12:14 AM (IST)

आदमपुर: आम आदमी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा शिक्षा संवाद यात्रा आज दूसरे दिन शुक्रवार को गांव ढाणी मोहब्बतपुर और मोडा खेड़ा में पहुंचा। इस दौरान लोगों ने शिक्षा संवाद यात्रा का जमकर समर्थन किया। वहीं दोनों गांव के युवाओं ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा और स्कूलों में सुधार ही भविष्य उज्जवल होगा। आम आदमी पार्टी नेता उमेश शर्मा ने कहा कि सरकार की नाकामी से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि शिक्षा संवाद यात्रा में दूसरे दिन बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद किया गया। बच्चों ने कहा कि स्कूलों की हालत सुधारनी चाहिए।

इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षा को नहीं बल्कि पूंजीपतियों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आदमपुर से बीते कई वर्षों से जीतते आ रहे है। इसको अपना गढ़ बताने वाले कुलदीप बिश्नोई स्कूलों को खुलवाने के मुद्दे पर चुप क्यों है। शर्मा ने कहा कि हर बार चुनाव के समय अनेक मुद्दे होते हैं। लेकिन शिक्षा का मुद्दा नीचे ही दबा दिया जाता है।

उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सही मायनों में आदमपुर कुलदीप का गढ़ है। लेकिन उनके ही क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। लगातार स्कूलों को बंद किया जा रहा है। कुलदीप को स्कूलों को बंद करने से रोकना चाहिए और अपने क्षेत्र का विकास करना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि आज बारिश की वजह से आदमपुर मंडी के कई क्षेत्र तालाब बन गए हैं। पिछले 24 सालों का विकास नजर आ रहा है। लोगों की सोच बदल रही है। इस बार आदमपुर जनता यह दिखा देगी कि उसे किसी और की नहीं,बल्कि आम आदमी पार्टी की जरूरत है। जो उनकी समस्याओं को समझ सके और उसका समाधान कर सके। इस मौके पर स्थानीय वासियों के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया गया। इस दौरान सौरभ, संजय बूरा, जगदीश ज्यानी, ललित भाटिया, परमजीत आदि भी मौजूद रहे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static