अभय चौटाला ने साधा कांग्रेस और भाजपा पर निशाना, बोले- दोनों आपस में मिली हुई हैं

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 03:54 PM (IST)

पलवल (दिनेश): पलवल में इनेलो कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व इनेलो के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह राणा पलवल में इनेलो कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम स्तर और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर सिखाए। 

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का असर देखने को भी मिलेगा जब जिला परिषद और पंचायत समिति और वार्डों के चुनावों में इनेलो प्रत्याशी जीतकर आएंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा की वो अपने पुराने साथियों को पार्टी से पुनः जोड़ने का काम करें जो गलती से दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए थे। इस मौके पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की दोनों पार्टी आपस में मिली हुई हैं।

राजसभा चुनावों में दोनों पार्टी के विधायकों व् नेताओं ने एक दूसरी पार्टी के प्रत्यासियों को लाभ पहुँचाने का काम किया था। उन्होंने कहा की इनेलो कार्यकर्ता गाँव -गाँव , सहर -सहर जाकर भाजपा -जजपा सरकार के 600 दिनों में किये गए घपले -घोटालों की पोल खोलने का काम करेंगे।  इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर किसान आंदोलन को ओछे हथकंडे अपनाकर कमजोर करने का काम किया है, लेकिन सरकार की तमाम कोसिसों के बावजूद भी किसान आंदोलन कमजोर नहीं हुआ ।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static