धान खरीद घोटाले की करवाई जाए सी.बी.आई. जांच: अभय

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 10:53 AM (IST)

बहादुरगढ़(भारद्वाज): इनैलो नेता व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद घोटाले की सी.बी.आई. से जांच होनी चाहिए ताकि किसानों को न्याय मिल सके। वह रविवार को पटेल नगर स्थित उमराव ग्रैंड में हुई इनैलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में किसानों को राहत देने की बजाय सरकार उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। आगामी विधानसभा सत्र में धान खरीद घोटाले, प्रदेश में बढ़ते नशे के व्यापार, बिगड़ती कानूनी व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। अभय चौटाला ने बहादुरगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी को नए सिरे से जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया व हर प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया। 

एक-दूसरे की खींच रहे टांग
मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज के बीच सी.आई.डी. विवाद को लेकर इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश वासियों को सुविधाएं दिलाने की बजाय सरकार में बैठे लोग आपस में एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं,जिस कारण लोगों का नुक्सान हो रहा है। प्रदेश की गठबंधन सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। बुजुर्गों से पैंशन 5100 रुपए देने का जो चुनावी वायदा किया था वह भी पूरा नहीं किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static