सड़क किनारे ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 12:22 PM (IST)

लाडवा (शैलेन्द्र) : लाडवा-हिनौरी मार्ग पर गांव बदरपुर के पास सड़क किनारे एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गईं, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सहित घायलों को उनके साथी यमुनानगर के किसी निजी अस्पताल में ले गए। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार साय को लाडवा हिनौरी मार्ग पर गांव बदरपुर के पास एक ट्रैक्टर संतुलन बिगडऩे से सड़क किनारे पलट गया।

ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईं तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। यह लाडवा हिनौरी मार्ग पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर मजदूरी करते थे ओर उत्तर प्रदेश के बताए जाते हैं। नहर पर नहर की दोनों साइड को पक्का करने का कार्य चल रहा है।

सूत्रों से पता चला है की यह हादसा एक मोटरसाइकिल वाले को बचाने के चक्कर मे हुआ है। मृतक  व घायलों के जानकार शायद कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इसलिए वह मृतक व घायलों को यमुना नगर किसी अस्पताल ले गए। जब इस बारे में लाडवा थाना मे जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी प्रकार की कोई सूचना नही है। न ही कोई शिकायत आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static