OP चौटाला ने कहा- हरियाणा में जिस तरह से हालात हैं उस हिसाब से जनता को 2024 के चुनाव का...

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 09:05 AM (IST)

बहादुरगढ़ : इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीमो व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला रविवार को बहादुरगढ़ में पहुंचे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय के यहां पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी तो नहीं हूं लेकिन जिस हिसाब से प्रदेश के हालात हैं उस हिसाब से जनता को 2024 के चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज जाति-पाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठकर सभी बिरादरी के लोग इकट्ठा होकर कृषि आंदोलन के माध्यम से इन तीनों काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इस कुशासन से छुटकारा चाहते हैं। इनैलो किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इंडियन नैशनल लोकदल चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है जिसको सभी कार्यकर्त्ताओं ने अपने खून-पसीने से मेहनत कर के खींचा है। इनैलो आज उनकी बनाई नीतियों पर चलते हुए किसानों का हर संभव साथ दे रही है और आगे भी देती रहेगी। इनैलो ने हमेशा किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, कमेरे, व्यापारियों की विरोधी सरकार है जिसकी वजह से इस सरकार ने किसानों के पतन के लिए 3 काले कृषि कानून बनाए, जिसका लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। आज 3 महीने से किसानों को अपना विरोध प्रकट करते हुए हो गया लेकिन भाजपा सरकार किसानों के ऊपर केवल अत्याचार ही कर रही है।

चौटाला ने कहा कि इनैलो सरकार आने के बाद किसानों के हित में कानून बनाए जाएंगे ताकि इस देश व प्रदेश को अन्य देने वाले किसान को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान समेत आम वर्ग पर कर का बोझ डाल रही है लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल हमेशा आम वर्ग के साथ खड़ी है इसमें चाहे व्यापारी, किसान व कर्मचारी या कोई भी वर्ग हो उसके लिए इनैलो उनके हकों के लिए लड़ाई लडऩे के लिए हमेशा तैयार बैठी हैं। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को शीघ्र मानते हुए इन तीनों काले कानूनों को वापस ले और उनकी मांगों को माने ताकि इस देश का अन्नदाता सुविधा पूर्ण रह सके।

इस मौके पर पार्टी प्रदेशअध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पवन धनखड़, महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीलम ढिल्लों, रानी नागर, बेबी अहलावत, युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद राठी, राजवीर परनाला, जय सिंह, रामनिवास सैनी, करतार पूर्व चेयरमैन, जय किशन दलाल, महिंद्र, ईश्वर छिल्लर, अशोक, अरुण गोयल, प्रवीण, अमित के अलावा पार्टी से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी एव कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static