सरकारी आदेशों की अवहेलना कर हुड़दंग मचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 08:41 AM (IST)

अम्बाला शहर : सैक्टर-9 थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आम नागरिकों की शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुुए आरोपी विशाल, दलजीत सिंह उर्फ लक्की निवासी गांव रूपोमाजरा सदर थाना अम्बाला, कुलदीप सिंह निवासी गांव रिवालों सदर थाना अम्बाला, जश्नदीप सिंह उर्फ जश्न निवासी गांव मटहेड़ी जटां सदर थाना अम्बाला व जसबीर सिंह निवासी एम.एम.टी. कालोनी अम्बाला शहर को मेन मार्कीट सैक्टर-9 अम्बाला शहर से सार्वजनिक स्थान पर कोविड-19 महामारी संक्रमण से बढ़ाव हेतु हरियाणा सरकार आदेशों की अवहेलना कर हुड़दंग मचाकर आम नागरिकों की शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर सैक्टर-9 थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

दूसरा मामला
पंजोखरा थाना के क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आम नागरिकों की शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुुए आरोपी सौरभ उर्फ ग्लोरिया व रजत उर्फ राजा निवासी गांव पंजोखरा जिला अम्बाला को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आम नागरिकों की शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static