राजेश ढाणी केहरा को पिस्टल की मैगजीन उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 12:14 PM (IST)

भिवानी : सी.आई.ए. ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में वांछित संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर व ईनामी आरोपी राजेश ढाणी केहरा को पिस्टल की मैगजीन उपलब्ध करवाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश किया जहां से जिला जेल भेज दिया।

आरोपी की पहचान सोनीपत के बिचपड़ी निवासी सुमित के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि उसने राजेश ढाणी केहरा को पिस्टल की 2 मैगजीन उपलब्ध करवाई थीं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static