लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, फूड इंस्पैक्टर लगवाने के नाम पर हड़पे थे रुपए

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 02:16 PM (IST)

पिहोवा : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई युवकों से लगभग 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी राजू चढ्ढा निवासी कैथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से मामले की बारीकी से जांच व रुपयों की रिकवरी करने के लिए आज उसे न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया।  

जानकारी देते हुए केस इंचार्ज ए.एस.आई. महेंद्र पल ने बताया कि गांव सुरमी निवासी भुल्ला राम ने 25 नवंबर 2018 को थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी सुरेश कुमार निवासी डांड, जयराम निवासी सरस्वती खेड़ा भट्ट माजरा व राजू चढ्ढा निवासी कैथल का उसके भाई गुलाब सिंह के घर आना जाना था। जिस कारण उसका भी उनके साथ जान पहचान हो गई थी। इस दिन उसके भाई गुलाब सिंह ने उसे कहा कि उसने अपने बेटे तरसेम सिंह को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए उपरोक्त लोगों को 15 लाख रुपए दिए हुए है। जो विश्वास के लोग है औऱ काम करवा देंगे। उसका लड़का बलविंद्र सिंह  भी बेरोजगार था। उपरोक्त लोगों ने कहा कि वे उसके बेटे को फूड सप्लाई विभाग में इंस्पैक्टर पद पर नौकरी लगवा देंगे।  

शिकायतकर्ता अनुसार उक्त लोगों ने उसके बेटे की फूड सप्लाई विभाग में इंपैक्टर लगवाने की एवज में 20 लाख रुपए की मांग की। वह उनके बहकावे में आकर उनके बुने हुए जाल में फंस गया और 8 नवंबर 2016 को को उपरोक्त व्यक्ति उसके घर आए और उसने 10 लाख रुपए उन्हें दे दिए। उसके बदले में आरोपी जयराम ने पैसे लेने बारे एक प्रोनोट लिखकर दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब उक्त लोगों ने उसके बारे में जानकारी हासिल की। तो उसे पता चला कि उन्होंने कई अन्य से भी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए लिए हुए है।    

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक व्यक्ति सुरेश कुमार निवासी डांड को 8 मार्च 2020 को काबू कर लिया था। कल पुलिस ने एक और आरोपी राजू चढ्ढा को भी गिरफ्तार कर लिया है। ए.एस.आई. महेंद्रपाल ने बताया कि आरोपी राजू चढ्ढा जो अपने आपको इनकम टैक्स कमिश्नर का पी.ए. बताता था असल में वह पिहोवा स्थित रोजगार कार्यालय में चपड़ासी कम चौकीदारी काम करता है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static