झूठे केस दर्ज करवाने वालों पर होगी धारा 182 के तहत कार्रवाई : भारती अरोड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 12:01 PM (IST)

कैथल/ढांड (सुखविंद्र/मल्होत्रा/दीपक) : करनाल रेंज की आई.जी. भारती अरोड़ा ने कहा है कि झूठे केस दर्ज करवाने वालों पर अब कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ धारा 182 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। अन्य जिलों में इस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। कैथल में झूठे केस दर्ज करवाने वालों पर कार्रवाई किए जाने के आदेश दे दिए हैं। अरोड़ा आज ढांड में बनने वाले नए थाने के लिए जगह का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी।  

इसके बाद कैथल महिला थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरोड़ा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में एफ.आई.आर. की संख्या बढऩा अच्छा है। इसे आप दूसरे नजरिये से देखेंगे तो यह स्पष्ट होगा कि अब लोग क्राइम के खिलाफ सामने आ रहे हैं। महिलाओं के साथ कोई अपराध, छेड़छाड़, रेप या दहेज की मांग की जाती है तो उनकी शिकायत पुलिस द्वारा मिलते ही तुरंत एफ.आई.आर. की जाती है और आरोपियों को सजा मिलती है।

अरोड़ा ने महिलाओं से अपील की कि वे छोटी-बड़ी कोई भी घटना हो, उसकी रिपोर्ट पुलिस को दें, ताकि लोगों के मन में खौफ हो। इसमें परिजनों को भी महिला, बेटी व बहन का साथ देना चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पिहोवा चौक के नजदीक पुराना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंस्पैक्टर, एस.आई., ए.एस.आई. व सिपाहियों के लिए बन रहे सरकारी रिहायशी क्वार्टरों का मुआयना करते हुए उनकी बेहतरीन लोकेशन पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डी.एस.पी. ए.ई.सी. बलजिंद्र सिंह, महिला सैल इंचार्ज इंस्पैक्टर मंजू, सी.एल.जी. गु्रप के रामसिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static