प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्त, पराली जलाने वाले किसानों के आर्म्स लाइसेंस होंगे रद्द

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 02:14 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): चेतावनी मिलने के बाद और लाख प्रयास के बावजूद किसान पराली में आग लगाने में बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं सिरसा जिले में प्रशासन की मदद से नई रणनीति पर काम किया जा रहा है जिसमें पराली जलाने वाले किसानों के शस्त्र लाइसेंस को रद्द किया जाएगा।

उपायुक्त अशोक गर्ग ने पुलिस को पत्र लिखते हुए कहा है जिन लोगो पर पराली जलाने का मामला दर्ज हुआ है उनकी जानकारी दे  ताकि लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जानकारी अनुसार  अभी तक 40 लोगो मामला दर्ज हुए है। उन्होंने कहा कि जो किसान पर्यावरण को दूषित करते हुए पराली जलाने का काम करते हैं, ऐसे किसानों पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static